परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
23-May-2023 02:11 PM
By First Bihar
DELHI: शराब घोटाले में जेल में बंद आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 1 जून तक बढ़ा दिया। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेशी के दौरान सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगा दिया है।
केजरीवाल ने ट्विटर पर एक वीडियो क्लीप शेयर किया है जिसमें पुलिस का एक अधिकारी सिसोदिया की गर्दन में हाथ लगाकर ले जाता नजर आ रहा है। वीडियो क्लीप को शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा कि, “क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?”
दरअसल, इस वीडियो को दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी ने शेयर कर मनीष सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार के लिए दिल्ली पुलिस को उस जवान को सस्पेंड करने की मांग की है। इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए केजरीवाल ने सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उधर, आप नेताओं के आरोप पर दिल्ली पुलिस की तरफ से जवाब आया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी की प्रतिक्रिया को सही बताया है।