ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी, दो जिलों के सीमा विवाद...

सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी, दो जिलों के सीमा विवाद में घंटों पड़ा रहा शव, नक्शा लेकर अमीन को बुलाया गया

24-Nov-2023 07:46 PM

By First Bihar

DESK: मोतिहारी और शिवहर जिले की सीमा में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सीमा विवाद में फंसकर रह गयी। जिसके कारण घंटों महिला का शव यूं ही पड़ा रहा। बाद में शिवहर के पिपराही थानाध्यक्ष चंदन कुमार जब मौके पर पहुंचे तो दो जिलों के इस सीमा विवाद का निपटारा किया गया। 


जिसके बाद मोतिहारी के पताही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। दरअसल पताही थाना क्षेत्र स्थित एक पुल के नीचे से महिला की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन जिस जगह से लाश बरामद की गयी वो दो जिलों का बॉर्डर पड़ता है। 


जिसे मोतिहारी की पताही थाना पुलिस शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र का मामला बता रही थी जबकि शिवहर की पिपराही थाना पुलिस इस जगह को मोतिहारी की पताही थाना पुलिस का इलाका बता रही थी। सीमा विवाद को लेकर घंटो महिला की सिर कटी लाश यूं ही पड़ी रही। आखिरी में जमीन का नक्शा मंगवाया गया और जमीन की अमीन से नापी करवाई गयी। 


नापी के दौरान यह पाया गया कि घटनास्थल मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र में पड़ता है। जिसके बाद पताही थाना पुलिस ने धड़ को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पताही पुलिस के महिला का सिर भी नहीं मिला है। हालांकि अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंचे शिवहर जिले के पिपराही थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने दो जिलो के सीमा विवाद को खत्म किया।