क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
09-Jun-2020 08:25 AM
DELHI : दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की चेन बढ़ती ही जा रही है. इन सब के बीच चिंता की बात यह है कि कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं.
अब तक के आंकड़ों की बात करें तो दो महीनों में अकेले दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 300 से अधिक स्वास्थ्कर्मी और उनके परिजन कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. लगातार यह चेन बढ़ती ही जा रही है. जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा 7 अप्रैल से लेकर 2 जून के बीच तक का है .
बता दें कि 4 अप्रैल को सर गंगाराम हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण की पहली खबर सामने आई थी. जिसके बाद डॉक्टर और अन्य स्टाफ सहित 108 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद क्वारेंटाइन किए गए थे. इसके बाद से संक्रमण का चेन बढ़ता ही चला गया औऱ अबतक सर गंगाराम अस्पताल में 300 से अधिक स्वास्थ्कर्मी और उनके परिजन कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29943 पहुंच गया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का भी कोरोना टेस्ट किया गया है.