‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
23-Dec-2020 07:58 AM
DELHI : देश में नए कृषि कानूनों का लगातार विरोध जारी है. किसान आंदोलन का आज 28 वां दिन है और सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठनों की आज महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. किसान संगठन आज केंद्र सरकार की तरफ से बातचीत के लिए भेजी गई चिट्ठी पर चर्चा करेंगे. किसान संगठन आज सुबह 11 बजे से सिंधु बॉर्डर पर बैठक करेंगे और इसमें यह तय होगा कि सरकार के साथ आगे बातचीत कैसे की जाए.
सरकार की हर कोशिशों के बावजूद अब तक के किसान संगठनों ने अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया है. किसान संगठन लगातार एक ही मांग कर रहे हैं इस सरकार में कृषि कानूनों को वापस ले. सरकार भी इस जिद पर अड़ी है कि किसी भी कीमत पर किसी कानूनों वापस नहीं लिए जाएंगे.
सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि एमएसपी जारी रखना और कानून में आंशिक बदलाव किया जा सकता है, लेकिन किसी भी कीमत पर इसे वापस नहीं लिया जाएगा. केंद्र सरकार ने एक बार फिर बातचीत की पहल करते हुए किसान संगठनों को पत्र लिखा है और सरकार के इस प्रस्ताव पर आज बैठक होने वाली है.