ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / मूसेवाला मर्डर का आरोपी गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

मूसेवाला मर्डर का आरोपी गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

20-Jul-2022 02:58 PM

DESK : सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल पंजाब के दो मॉड्यूल शूटरों और पंजाब पुलिस के बीच अमृतसर में एनकाउंटर हुआ है, जिसमें एक शूटर को पुलिस ने मार गिराया. यह एनकाउंटर अटारी बॉर्डर के पास स्थित गांव भकना कलां में हुआ है. बताया जा रहा है कि पुलिस और अपराधियों के बीच यह मुठभेड़ जगरूप रूपा और मन्नू कोसा के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद शुरू हुई. 


जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ था, जिसमें ये दोनों एक चोरी की बाइक पर सवार होकर मोगा के ग्रामीण इलाकों में घूमते हुए देखा गया था. बताया जा रहा है कि, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन सेलके अलावा अमृतसर पुलिस की टीमों ने इन्हें घेर रखा है. 


बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिए थे और कई गैंगस्टर्स को गिरफ्तार कर लिया था. केवल यही दो गैंगस्टर्स फरार थे. इनमें से पुलिस ने बुधवार को एक गैंगस्टर को ढेर कर दिया. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में उनके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.