ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / सीमा विवाद को लेकर चल रहे तनाव के बीच नेपाल के पीएम केपी...

सीमा विवाद को लेकर चल रहे तनाव के बीच नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात

15-Aug-2020 03:05 PM

DESK :  भारत-नेपाल  सीमा विवाद को लेकर चल रहे तनाव के बीच खबर आ रही है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने पीएम नरेंद्र मोदी से बात की है. 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दोनों देश के पीएम के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई. बता दें कि भारत-नेपाल के बीच सीमा को लेकर पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा है. इसके बीच यह पहला मौका है जब दोनों देश के पीएम की बात हुई है. 

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से चल रहे विवाद के बीच बिहार में सीमा पर नेपाली सुरक्षाकर्मियों की ओर से गोलीबारी की घटनाएं भी देखने को मिलीं थी. इसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी. 

इन सब के बीच भारत और नेपाल में विदेश मंत्रालय स्तर की 17 अगस्त को बातचीत होने वाली है. दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के अधिकारी सोमवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक मीटिंग में मिलेंगे. इसमें सीमा विवाद के मामले को लेकर भी चर्चा किए जाने की संभावना जताई जा रही है.