जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
15-Apr-2020 05:12 PM
BHOPAL: कोरोना के कहर से मध्य प्रदेश कराह रहा है, लेकिन अधिकारी यहां पर मौज में है. लॉकडाउन के बीच एक एसडीएम पत्नी को सरकारी गाड़ी से ड्राइविंग सीखा रहे थे. पत्नी सुनसान सड़क पर फरार्टा भर रही थी. लेकिन अगले ही दिन पति पर गाज गिर गई. यह मामला रायसेन के सिलवानी का है.
वह मंगलवार को सड़क पर सरकारी गाड़ी चला रही थी. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और वायरस कर दिया. इसके बाद सिलवानी एसडीएम अनिल जैन पर गाज गिर गई. डीएम ने ट्रांसफर कर दिया और उनको जिला मुख्यालय के साथ अटैच कर दिया गया.
वीडियो बनाने वाले को दिखाई धौंस
वीडियो बनाने वाले ने जब एसडीएम की पत्नी को पूछा कि आपके पास लाइसेंस है तो वह भड़क गई और कहा कि बकवास बंद करो. मेरे पास सबकुछ है और गाड़ी में बैठकर चली गई. मामला तूल पकड़ा तो एसडीएम अनिल जैन ने बताया कि यह गलत है कि उनकी पत्नी गाड़ी चलाना सीख रही हैं. पत्नी सरकारी गाड़ी से अपने लिए ड्राइवर के साथ दवाइयां लेने गई थी. वहां से लौटते समय पत्नी खुद गाड़ी चलाकर ले आईं तो किसी ने वीडियो बना लिया. मेरी पत्नी ने कोई लॉकडाउन नहीं तोड़ा है.