ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
09-Sep-2021 06:31 PM
BUXAR: बक्सर में शिक्षक नियोजन में बड़े फर्जीवाड़े का उजागर हुआ है। चयनित कुल 703 अभ्यर्थियों में 121 अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट संदिग्ध पाए गये। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमर भूषण ने जांच के दौरान इसका खुलासा किया। डीईओ ने ऐसे अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की बात कही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधान सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को चयनित सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने से पहले उनके सर्टिफिकेट की जांच की बात कही थी। जब डीईओ ने मामले की जांच की तो बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया।
डीईओ ने बताया कि बिहार में यह पहला मामला है जहां इतने व्यापक पैमाने पर गड़़बड़ियां की गई है। ऐसे अभ्यर्थियों पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इससे पूर्व उन्हें उनकी बात रखने का मौका दिया जाएगा।
इसके लिए 14-16 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। उक्त तिथि को सभी को बुलाया जाएगा और उनकी बातें सुनी जाएगी। बक्सर में कुल 1913 रिक्तयों के विरुद्ध 703 लोगों का चयन किया गया जिसमें 121 अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट फर्जी पाए गये हैं।