ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : आज दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, लेटर जारी होते ही बढ़ी हलचल; जानिए क्या है वजह अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'

Home / news / शिक्षक बहाली का दूसरा चरण: बिहार में 96 हजार 823 शिक्षकों को मिला...

शिक्षक बहाली का दूसरा चरण: बिहार में 96 हजार 823 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, जो सरकार कहती है वो करती है: तेजस्वी

13-Jan-2024 04:44 PM

By VISHWAJIT ANAND

 PATNA: पटना के गांधी मैदान में BPSC पास शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। दूसरे चरण की शिक्षक बहाली में 16 जिलों के 26 हजार 935 शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र दिया। बता दें कि इससे पहले नवंबर 2023 में पहले चरण की बहाली में एक लाख 12 हजार नव शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। आज दूसरे चरण की बहाली में बीपीएससी पास 96 हजार 823 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। मंच से शिक्षकों को संबोधित करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जो सरकार कहती है वो करती है। 


तेजस्वी ने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ा दुश्मन है आज कपकपाती सर्दी है लेकिन गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम को देखकर बहुत लोगों को धूंआ निकल रहा होगा। जो लोग कहते थे कि भगवान भी यहां आ जाए तो नियोजित कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिला सकते। वैसे लोगों को जवाब मिल गया होगा क्योंकि हमलोग काम पर विश्ववास करते हैं। आज हम दूसरे प्रदेश के लोगों को भी बिहार में नौकरी दे रहे हैं। 


तेजस्वी ने कहा कि पढोंगे तो भी नौकरी मिलेगी और खेलोगे तब भी नौकरी मिलेगी। मैंने तो पहले ही कहा था कि मेडल लाओ नौकरी पाओ। इस मौके पर बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम लोग कलम बांट रहे हैं तो कुछ लोग तलवार बांटने में लगे हैं। तेजस्वी ने नवनियुक्त शिक्षकों से पूछा कि कलम बांटने वाले का नाम होना चाहिए कि तलवार बांटने वालों का नाम होना चाहिए। तेजस्वी ने आगे कहा कि लेकिन मीडिया तलवार बांटने वालों का ही नाम चलाती है। कुछ लोग बिहार को जंगलराज कहते हैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जहां नौकरियां मिल रही है वहां जंगलराज हो सकता है क्या?