ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं

शुरू हो गया सूर्य ग्रहण, देश के कई हिस्सों में सूर्य पर दिखी छाया

21-Jun-2020 09:45 AM

DELHI : साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है. सुबह 9:15 पर सूर्य ग्रहण की शुरुआत हुई है जो दोपहर 3:04 पर खत्म होगा. 5 घंटे 49 मिनट तक चलने वाले इस ग्रहण को देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है. 



भारत के कई शहरों में सूर्यग्रहण के दौरान डायमंड रिंग का नजारा दिखेगा. इस खगोलीय घटना को कवर करने के लिए दुनिया भर के खगोलविदों की नजरें टिकी हुई है. सूर्य ग्रहण की शुरुआत के साथ जयपुर और कुरुक्षेत्र में लोगों को सबसे पहले सूर्य पर छाया देखने को मिली है.

बिहार में 10:25 बजे से दिखेगा ग्रहण

बिहार के अधिकांश भागों में सुबह 10.25 बजे से ग्रहण आरंभ होगा. पटना में सुबह 10.37 बजे से दोपहर 15.09 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. मुजफ्फरपुर में ग्रहण का काल सुबह 10.38 बजे से दोपहर 02.10 बजे तक औरभागलपुर में सुबह 10.42 बजे से दोपहर 02.14 बजे तक रहेगा. सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से नहीं देखें. सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य से काफी नुकसानदेह सोलर रेडिएशन निकलते हैं, जिससे कि आंखों के नाजुक टिशू डैमेज हो जाते हैं और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार सूर्य ग्रहण देखने के लिए नॉर्मल गॉगल्‍स या चश्‍मे का इस्तेमाल कतई न करें.