पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच
19-May-2024 09:43 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब खबर बेगूसराय से आ रही है। जहां अहले सुबह बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया। यहां आपसी रंजिश में चचेरे भाई और भतीजे ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में घायल शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। इस घटना को उसके पड़ोसी ने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर अंजाम दिया है। घटना के बाद घायल युवक को आनन -फानन में स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए बेगूसराय बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। इसके बाद इस युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना अन्तर्गत रघुनाथपुर गांव की है।
वहीं, घटना में जख्मी की पहचान साहेबपुर कमाल थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड- 9 निवासी फौदारी प्रसाद यादव के 32 वर्षीय पुत्र सुकेश यादव के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह अपने घर के आगे जमीन पर झोपड़ी बना रहा था। उसी वक्त हथियारों से लैश बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सुकेश यादव के सर में गोली लग गई।
उधर, पीड़ित परिवार का आरोप है कि सभी बदमाश शराब तस्करी का काम करते हैं और उसके साथ पूर्व से ही जमीन का विवाद चल रहा है। उसी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल चिंताजनक स्थिति में युवक निजी अस्पताल में इलाजरत है। जहां उसकी जिंदगी खतरे में बताई जाती है। वहीं दूसरी तरफ गोलीबारी की खबर मिलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन छापेमारी शुरू कर दी है।