भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
12-May-2020 12:11 PM
DESK :कोरोना के कहर के बीच देश में लॉकडाउन-3 जारी है. लॉकडाउन-3 में थोड़ी सी रियायत देते हुए देश के कई हिस्सों में फंसे कामगारों को उनके घर पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है.
लेकिन श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे एक मजदूर का यह सफर आखिरी सफर बन गया. दरसल पुणे से प्रयागराज के बीच चलाई गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में गोंडा जिले के नवाबगंज का रहने वाला 22 साल का अखिलेश राणा अपने दो साथियों के सफर कर रहा था. लेकिन जैसे ही ट्रेन सतना से आगे बढ़कर मझगवां पहुंची उसकी मौत हो गई. इसकी जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने पुणेर मझगवां स्टेशन पर ट्रेन रोक दी. गार्ड ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी, और फिर अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई.
शाम 5:21 बजे मझगवां पहुंची ट्रेन करीब चार घंटे तक खड़ी रही पर कोई भी स्टेशन नहीं पहुंचा. साथ में यात्रा कर रहे यात्री कोरोना की वजह से मौत को सोचकर डर गए. काफी देर बाद जीआरपी के जवान पहुंचे लेकिन शव को उतारने के लिए कोई हाथ लगाने के लिए तैयार नहीं हुआ. कुछ देर इंतजार करने के बाद मृतक के दोनों साथियों से शव को ट्रेन से नीचे उतरवाया गया. मृतक के दोस्तों ने बताया कि पुणे से चलने के दौरान ही उसे सीने में दर्द की शिकायत थी पर वह चला आया और रास्ते में उसकी मौत हो गई.