Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
30-Mar-2024 02:57 PM
By First Bihar
KAIMUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान पर नहीं बन आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यहां बाइक सवार शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस वाहन पेड़ जाकर टकरा गई, जिसमें सब इंस्पेक्टर सहित चार घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर में पुलिस लगातार शराब तस्करों को लेकर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुवर गांव के के नहर के पास बाइक सवार शराब तस्करों का पीछा कर रही रामगढ़ पुलिस की वाहन पेड़ से टकरा गई है। इस घटना में सब इंस्पेक्टर सहित ड्राइवर और दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद सभी घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया।
वहीं, रामगढ़ रेफरल अस्पताल से गंभीर हालत देखते हुए इलाज के बाद सब इंस्पेक्टर और ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल में 23 वर्षीय सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार यादव, होमगार्ड ड्राइवर देवव्रत पासवान, कांस्टेबल अंकुश कुमार और आकाश कुमार शामिल हैं।
उधर, इस मामले में जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि रामगढ़ पुलिस द्वारा शराब तस्करों का पीछा किया जा रहा था। इस दौरान गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिसमें कुछ पुलिस जवान घायल हो गए। जिनका प्रथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया है। इलाज हो जाने के बाद उनसे पूरे मामले पर जानकारी ली जाएगी और फरार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।