ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद

शराब पीने के लिए मां ने नहीं दिया पैसा तो बेटे ने पिट-पीटकर कर डाली हत्या, साक्ष्य छिपाने के लिए शव को भी जलाया

शराब पीने के लिए मां ने नहीं दिया पैसा तो बेटे ने पिट-पीटकर कर डाली हत्या, साक्ष्य छिपाने के लिए शव को भी जलाया

05-Nov-2023 09:17 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बेटे ने अपनी खुद की मां का जान पिट-पीटकर ले ली है। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में  एक कलयुगी पुत्र ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तारतार किया है। यहां पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत के भागवतपुर में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दिया तथा साक्ष्य छिपाने के लिए अन्य दो सहयोगियों के साथ शव को ले जाकर जला भी दिया। इस मामले का सच तब आया जब मृतिका की मां द्वारा पतरघट पुलिस के समक्ष बयान दिये जाने से हुआ है। 


वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि, मृतिका की 85 वर्षीय बुढ़ी मां मसोमात कमला देवी पति स्व.धनेश्वर यादव ग्राम लक्ष्मीपुर थाना रानीगंज जिला अररिया ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में कहीं है कि 35 वर्ष पूर्व हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी पुत्री मंजूला देवी की शादी भागवतपुर निवासी विनदेव यादव उर्फ लालदेव यादव के साथ किया था। तीन माह पूर्व से अपनी बेटी के घर भागवतपुर में रह रही थी। इसी दौरान  गुरूवार की रात उनका नाती चंदन यादव उर्फ चंदन लालदेव यादव अपनी मां मंजूला देवी से पैसा का मांग किया। लेकिन,मां द्वारा शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने की बात कही गई। जिस पर अपना ही एकलौता पुत्र शादी शुदा चंदन यादव उर्फ लालदेव यादव ने मां को अपने कमरे में ले जाकर पीट-पीटकर मार डाला। 


वहीं, हल्ला करने पर उन्हें और मृतिका के पति विनदेव यादव को एक कमरा में बंदकर बाहर से कुंडी लगा दिया। तथा मृतिका की मां और पति खिड़की से देखी गोलमा पूर्वी के ही ऊटी नवटोलिया निवासी नवीन यादव एवं ललन यादव पिता दोनों लालबहादुर यादव चंदन के साथ मिलकर साक्ष्य छिपाने के लिए रात में शव लेकर किसी अंजान जगह जाकर जला दिये जाने की बात कही है। 


उधर ,ओपी अध्यक्ष ने कहा मृतिका की मां के बयान पर मृतिका का पुत्र सहित नवीन यादव एवं ललन यादव के खिलाफ हत्या किये जाने की मामले में रिपोर्ट दर्ज किया गया है तथा घटना सहित आरोपी चंदन लालदेव यादव के हर क्रियाकलाप की जानकारी लेते कार्रवाई जारी है। वहीं स्थानीय लोगों कि मानें तो अपनी मां का हत्यारा चंदन यादव उर्फ चंदन लालदेव यादव को न नौकरी न कोई कारोबार फिर भी सहरसा सहित पतरघट में जमीन मकान की कमी नहीं है। भागवतपुर में आलिशान मकान है। जिस मकान में अपनी ही मां का हत्या कर दिया है। जिला से बाहर लोगों को नौकरी व हाथ देखने के नाम पर ठगी का शिकार बनाकर काफी सम्पत्ति अर्जित कर चुका है। फिलहाल पुलिस द्वारा हर पहलू पर जांच जारी है।