Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
28-Apr-2023 01:27 PM
By First Bihar
ROHTASH : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके तहत शराब से जुड़ा कारोबार करना या इसका सेवन करना क़ानूनी जुर्म बताया गया है। बाबजूद इसके आए दिन अवैध तरीके से शराब कारोबारी के गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस महकमे के तरफ से छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराब कारोबारियों को अरेस्ट करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मरौना गांव में छापामारी करने गई एक्साइज विभाग के टीम पर हमला कर दिया गया। जिसमें उत्पाद विभाग की 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि 6 कर्मियों को चोट लगी है। घायलों में एक महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। सभी को नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवा इलाज करवाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को हल्की- फुल्की चोट आई है।
बताया जा रहा है कि,उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मरौना के आसपास कुछ लोग शराब का धंधा कर रहे हैं। उसी सूचना पर जब टीम छापामारी करने पहुंची तो उस पर हमला कर दिया गया। हमलावर की संख्या अधिक होने के कारण उत्पाद विभाग के तरफ से कोई भी जवाबी करवाई उस समय नहीं की गई। हमलावर ने जिसने उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दिया। साथ ही 3 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
इधर, इस घटना के बाद बिक्रमगंज थाना की पुलिस उपद्रवियों के गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। पुलिस के तरफ से इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यहां से अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो लोग मठिया और दो लोग मोरौना के निवासी हैं।