ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / शराब की सूचना पर गयी पुलिस को बनाया बंधक, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन...

शराब की सूचना पर गयी पुलिस को बनाया बंधक, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में हुआ बवाल

21-Apr-2020 09:54 AM

DESK: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच डॉक्टर, पुलिसकर्मियों पर लगातार हमले किए जा रहे है। चाहे बिहार हो यूपी या फिर एमपी। हर जगह से इन कोरोना वारियर्स पर हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब अवैध शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस को बंधक बना लिया गया। 


मध्यप्रदेश के राजगढ़ से एक मामला सामने आया है जहां लोगों ने पुलिसकर्मियों को करीब दो घंटे के लिए बंधक बनाकर रखा। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के बारे में जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह वहां पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए जब लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया तो हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को बंधक बना लिया। फिलहाल, इस मामले में जांच की जा रही हैं।


देश में लॉकडाउन लागू है और लोग नियमों का पालन ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं। जब पुलिस लोगों से नियमों का पालन करने के लिए कहती है तो लोग उनपर हमला कर देते हैं। ऐसी ही घटनाएं उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में भी देखने को मिली हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस और डॉक्टरों की टीम जब कोरोना वायरस संदिग्ध को लेने के लिए पहुंची तो लोगों ने उनपर हमला कर दिया। लोगों ने उनपर ईंट और पत्थर बरसाना शुरु कर दिया। इस हमले में पुलिस वालों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हमले का शिकार हो गई।