ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए

Home / news / शॉट सर्किट से सदर अस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी; मरीज भी भागे

शॉट सर्किट से सदर अस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी; मरीज भी भागे

22-Aug-2024 01:37 PM

By First Bihar

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।  जहां बेगूसराय के सदर अस्पताल में बड़ा हादसा होते होते बच गया। सदर अस्पताल में आज दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना के बाद सदर अस्पताल में भदगड़ की  स्थिति उत्पन्न हो गई। मरीज और उनके परिजन अपनी सुरक्षा को लेकर इधर -उधर भागने लगे। 


दरअसल,  बेगूसराय के सदर अस्पताल में आज दोपहर शॉट सर्किट के कारण आज लग गई। ऐसे में जबतक इस मामले की जानकारी फायर बिग्रेड की टीम को दी जाती है उससे पहले यहां इलाज करवाने आए मरीज और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से हजारों की संख्या में मरीज अस्पताल से जैसे-तैसे जान बचाकर भाग रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि ओपीडी एरिया में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली बोर्ड में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर जैसे ही मरीज को लगा। मरीज दौड़ते पड़ते वार्ड से भागना शुरू कर दिया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय सदर अस्पताल की है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में अचानक बिजली बोर्ड में आग लग गया। आग लगते ही सदर अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गया।


उधर, इस घटना के बाद डॉक्टर भी चेंबर छोड़कर भाग गए और पूरा बिल्डिंग लाइन का सप्लाई बंद हो गया। फिलहाल किसी तरह लोगों ने अपना सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को शांत कराया। अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो बेगूसराय के सदर अस्पताल में बड़ा हादसा होने से नहीं रोका जा सकता। हालांकि सदर अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बिजली की सप्लाई को काट दिया गया है। वहां की स्थिति अब समान्य है।