दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
02-Dec-2019 01:36 PM
MUMBAI: बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में रहीं पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे बीजेपी का साथ छोड़ सकती है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी छोड़कर पंकजा शिवसेना का दामन थाम सकती हैं. जिसे लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं. पंकजा मुंडे ने पहले अपने समर्थकों को 12 दिसंबर के दिन गोपीनाथगढ़ आने का निमंत्रण दिया है और अब पंकजा ने ट्विटर पर अपने प्रोफाइल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी जानकारी हटा दी है.
पंकजा ने अपने ट्विटर बायो से पार्टी का नाम हटा दिया है. पंकजा मुंडे के ट्विटर प्रोफाइल का यूजरनेम पहले पंकजा मुंडे बीजेपी था, लेकिन अब पंकजा ने अपने ट्विटर का यूजर नेम सिर्फ पंकजा मुंडे कर लिया है. जिसके बाद बीजेपी छोड़कर शिवसेना में शामिल होने की अटकलें और बढ़ गई हैं. इस बीच शिवसेना ने भी यह भी कहकर सस्पेंस बढ़ा दिया है कि कई नेता उनके संपर्क में हैं. इससे पहले पंकजा ने एक फेसबुक पोस्ट में यह लिखा था कि वह 8 से 10 दिन में यह तय करेंगी कि उन्हें कौन से रास्ते जाना है
वहीं शिवसेना के सूत्रों के मुताबिक पंकजा मुंडे शिवसेना में शामिल होना चाहती हैं या नहीं इसका फैसला उन्हें ही करना है. शिवसेना सूत्रों के मुताबिक मातोश्री के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पंकजा को अपनी बहन मानते हैं. सूत्रों के मुताबिक पंकजा मुंडे के दिवंगत पिता और महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे भी बीजेपी छोड़कर शिवसेना में शामिल होना चाहते थे लेकिन उस समय बाला साहेब ठाकरे ने उन्हें ऐसा करने से रोका था.