LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, बेगूसराय में अवैध कारोबारी पर FIR दर्ज बिहार के इस जंक्शन का काम हुआ पूरा, जल्द मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, जानिए कबतक होगी शुरू? राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती
10-Sep-2023 06:54 PM
By FIRST BIHAR
SHEOHAR: शिवहर पुलिस और एटीएस की टीम ने तरियानी से बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय ने बताया की बांग्लादेशी नागरिक खुद को सीतामढ़ी का निवासी बता तरियानी थाना क्षेत्र के मुंशी चौक में घूम रहा था। एटीएस और शिवहर पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक से घंटों पूछताछ की।
उसने टूटी-फूटी हिन्दी में अपना नाम आकाश विश्वास और पिता का नाम आनादि विश्वास बताया। बांग्लादेवी नागरिक खुद को सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत पंछौर का निवासी बता रहा था। एटीएस और पुलिस ने जब उससे जब कड़ाई से पूछताछ की तब शख्स ने अपना नाम नृपेंद्र नाथ बताया और पिता का नाम अनादि बाला बताया।
उसने बताया कि वो बांग्लादेश के जिनाईदाह जिले के नरीकेल बरियां थाना क्षेत्र के बुजीबाला गांव का रहने वाला है। वह भारत में अवैध रूप से रह रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि जिला पुलिस की सक्रियता से एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
शिवहर से समीर झा की रिपोर्ट