TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
07-May-2024 04:37 PM
By First Bihar
SHEOHAR: प्रचंड गर्मी से जूझ रहे शिवहर के लोगों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। शिवहर में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में ही चारों ओर अंधेरा छा गया। इस दौरान तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
शिवहर जिला पिछले दो महीने से भीषण गर्मी के चपेट में था। शिवहर जिले का तापमान 45℃ तक पहुँच गया था। जिससे लोगों का जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया था। आज दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। देखते ही देखते पूरे जिले में अंधेरा छा गया। काला घना बादल छाने से दिन में रात जैसा नजारा हो गया।
सड़क पर वाहन चालक गाड़ी की लाइट जलाकर चलने लगे। जिले में सभी कार्यालय में दिन में ही लाइट जलाकर काम किया जाने लगा। मौसम के अचानक करवट लेने के बाद जिला में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।
एक घण्टा की तेज बारिश से तापमान में 3℃ से 4℃ तक गिरावट दर्ज की गयी है। एक घंटे की हुई बारिश में जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है तो वही दूसरी ओर किसान को फायदा पहुंचा है। बारिश से आम व लीची के फसल को फायदा पहुँचा है। लगातार भीषण गर्मी से जूझ रहे जिले में आज की बारिश वरदान साबित हुई है।
शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट
