ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / शिवानंद तिवारी को उपेन्द्र कुशवाहा ने दिया जवाब, कहा-आश्रम की जरूरत आपको है...

शिवानंद तिवारी को उपेन्द्र कुशवाहा ने दिया जवाब, कहा-आश्रम की जरूरत आपको है नीतीश जी को नहीं

21-Sep-2022 09:27 PM

 PATNA : राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी आश्रम नहीं खोलने वाले है। शिवानंद तिवार को यदि जरूरत है तो कोई और आश्रम की तलाश कर लेनी चाहिए। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आश्रम की जरूरत शिवानंद तिवारी को है नीतीश जी को नहीं।


गौरतलब है कि राजद प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में राज्यभर से आए पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, शरद यादव, तेजस्वी यादव समेत पार्टी के सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी मंच से संबोधित किया। इस दौरान शिवानंद तिवारी ने मंच से यह कह दिया कि 2025 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़े और तेजस्वी यादव को बिहार की गद्दी सौंपे। नीतीश खुद आश्रम जाने की तैयारी करें हम भी उनके साथ वहां जाएंगे और लोगों को राजनीतिक प्रशिक्षण देने का काम करेंगे।


राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी को जवाब देते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार जी अभी आश्रम नहीं खोलने वाले हैं। करोड़ों देशवासियों की दुआएं उनके साथ है, जो चाहते हैं कि नीतीश जी सत्ता के ऊंचे से ऊंचे शिखर पर रहते हुए बिहारवासियों के साथ देशवासियों की सेवा करते रहें। मुझको लगता है यदि आपको जरूरत है, तो कोई और आश्रम की तलाश कर लेनी चाहिए।


राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित राज्य परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों कहा था कि वे आश्रम खोलेंगे और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का इंतजाम करेंगे। यह अच्छी बात है हम भी उस आश्रम में उनका साथ देंगे। कार्यकर्ताओं को राजनीति का पाठ पढ़ाएंगे।


शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि हम नीतीश जी से कहेंगे कि भाई आश्रम खोलने वाला बात भी याद रखिएगा। 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाईए और उसके बाद आश्रम खोलिए हम भी उस आश्रम में साथ रहेंगे। यूं कहे की शिवानंद तिवारी ने मंच से यह कह दिया कि 2025 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़े और तेजस्वी यादव को बिहार की गद्दी सौंपे। नीतीश खुद आश्रम जाने की तैयारी करें हम भी उनके साथ वहां जाएंगे और लोगों को राजनीतिक प्रशिक्षण देने का काम करेंगे।