बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Nov-2019 11:54 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : समस्तीपुर के सरायरंजन में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होने के पहले सियासी बवाल बढ़ गया है। नीतीश कैबिनेट के मंत्री महेश्वर हजारी अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। महेश्वर हजारी के अलावे आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर बाद सराय रंजन के नरघोघी में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का शिलान्यास करने वाले हैं लेकिन समस्तीपुर जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बनाए जाने का विरोध जेडीयू और आरजेडी के जनप्रतिनिधियों ने करना शुरू कर दिया है। मंत्री महेश्वर हजारी शुरू से ही आरोप लगा रहे हैं कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के दबाव में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को समस्तीपुर मुख्यालय से दूर सरायरंजन ले जाया गया है। मंत्री महेश्वर हजारी समस्तीपुर जिले से आते हैं लेकिन उनकी नाराजगी इस बात से समझी जा सकती है कि वह आज के इस शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं।
वहीं जिला मुख्यालय से दूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की स्थापना पर आरजेडी विधायक ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज से सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। आरजेडी विधायक ने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को खुश करने के लिए समस्तीपुर और उसके आसपास की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। शाहीन ने कहा है कि वह सरकार के इस फैसले का विरोध करते रहेंगे। आरजेडी विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग की है कि वह फैसले पर पुनर्विचार करें।