मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
25-Jun-2023 07:56 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए लाई गई नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली के विरोध में 11 जुलाई को शिक्षक संघ पटना में विधायकों के आवास का घेराव करेगा। शिक्षकों के इस आंदोलन पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया आई है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि नई नियमावली राज्य के हित में है और शिक्षक बेवजह इसका विरोध कर रहे हैं।
11 जुलाई को शिक्षकों के आंदोलन पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि प्रदर्शन करना शिक्षकों का अधिकार है लेकिन जो शिक्षक नियमावली बनाई गई है वह राज्य के हित में है, उसको लेकर किसी तरह की चिंता नहीं करनी है। शिक्षक बेकार में चिंता कर रहे हैं। वे एक परीक्षा तो पास कर गए हैं दूसरी परीक्षा उसी चीज की देनी है जिसे वे पढ़ा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की जो विरासत रही है। ज्ञान के क्षेत्र में बिहार की फिर से विस्वस्तरीय इमेज बने इसके लिए सरकार कोशिश कर रही है।
वहीं विपक्षी एकता की बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नाराजगी सामने आने के सवाल पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि किसी तरह की नाराजगी नहीं है। अध्यादेश का जो मामला है उसको लेकर उन्होंने सवाल उठाया था, महागठबंधन उसके ऊपर विचार करेगी। उन्होंने कहा है कि अध्यादेश देश, समाज और दिल्ली की जनता के हित में है। वहीं विजय सिन्हा के यह कहने पर कि लालू यादव को बीजेपी ने ही पिंजरे में बंद किया था, इसपर उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा का कद इतना ऊंचा नहीं हुआ है कि वो लालू प्रसाद पर सवाल जवाब करें।