Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
31-Oct-2023 01:50 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है तो वहीं विपक्षी दल शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा का आरोप लगा रहे हैं। जीतन राम मांझी के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा है कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार ने बिहार के युवाओं के साथ बड़ा धोखा किया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि ऐसा लग रहा है जैसे बिहार सरकार ने राज्य के नौजवानों के साथ मजाक किया है। तेजस्वी यादव जब बिहार के डिप्टी सीएम नहीं थे तब बहुत घोषणा कर रहे थे उनकी सरकार आएगी तो बिहार में डोमिसाइल नीति लागू करेंगे और बिहार के युवाओं को नौकरी मिले इसको सुनिश्चित करेंगे। बिहार में अब उनकी सरकार है लेकिन जो पहले से थोड़ी सी सुरक्षा थी राज्य के नौजवानों के लिए उसे भी समाप्त कर के ओपन फॉर ऑल कर दिया गया। जिसका नतीजा हुआ कि बिहार के युवाओं की बड़े पैमाने पर हकमारी हो गई और पड़ोसी राज्य के युवा यहां आकर नौकरी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार ने पूरी तरह से राज्य के युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। जिस तरह से शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आया है, बिहार के नौजवानों और शिक्षक अभ्यर्थियों के मन में परेशानी दिख रही है। सरकार आनन-फानन में काम करती है तो नजीता यही होता है। इतना ही नहीं बहुत सारे लोग जो पहले से नौकरी कर रहे हैं उनके फिर से नियुक्ति पत्र देकर सरकार दिखावा करना चाहती है। ऐसे हालात में बिहार की सरकार पूरे अराजक माहौल में चल रही है।
फर्स्ट बिहार के लिए पटना से इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट..