Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
25-Oct-2020 08:26 AM
SHEOHAR : चुनाव प्रचार के दौरान शिवहर के जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह और उनके समर्थकों पर शनिवार की देर शाम 8 बजे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें प्रत्याशी समेत उनके एक समर्थक संतोष कुमार की मौत हो गई.वहीं दो बॉडीगार्ड अभय सिंह और आलोक रंजन को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गुस्साई भीड़ ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला. वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
10 से 15 की संख्या में आए थे बदमाश
घटना पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि प्रत्याशी पैदल ही चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी 10 से 15 की संख्या में आए बदमाश आए और चारों तरफ से फायरिंग करने लगे. जबतक सभी लोग संभल पाते तबतक श्रीनारायण और तीन लोगों को गोलियां लग गई. वहां मौजूद रहे एक व्यक्ति ने बताया कि सब चिल्ला रहा था कि मार दो-मार दो. दो हत्यारे उम्र में बड़े थे बाकि के सब 20 से 25 साल के बीच के थी. इतने में हमने एक आरोपी को पकड़ लिया, फिर गोली की आवाज सुनकर जुटी भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला.
प्रत्याशी श्रीनारायण पर कई मामले थे दर्ज
शिवहर के डुमरी कटसरी प्रखंड के नाय गांव के निवासी श्रीनारायण सिंह पर कई मुकदमे लंबित हैं. वे नयागांव पंचायत के मुखिया और डुमरी कटसकी से जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके थे. शिवहर के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि प्रचार के दौरान गैंगवार में गोलीबारी की घटना हुई है. हमलावर पैदल ही आए थे. एक हमलावर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला है. एक अन्य हमलावर पकड़ा गया है. कई लोगों को गोली लगी है.