Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा
10-Dec-2019 04:15 PM
By Saurav Kumar
SHEOHAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है शिवहर से जहां एक जासूस बाज मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बाज के शरीर पर कैमरा और सोलर प्लेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हुए हैं. बाज को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मदद से बाज को पकड़ा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना जिले के शिवहर थाना इलाके की है. जहां चिकनौटा गांव में एक जासूस बाज मिलने से सनसनी फ़ैल गई. जिसके शरीर के ऊपर कैमरा और सोलर प्लेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हुए हैं. हरनाही पंचायत के पूर्व मुखिया रामाकांत राम ने बताया कि एक बाज पक्षी को लोगों ने उड़ते हुए देखा. जो उड़ने के दौरान ऊपर-नीचे हो रहा था. जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.
ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. खबर मिलते ही फ़ौरन पहुंची पुलिस टीम ने बाज को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बताया की बाज के शरीर पर सोलर प्लेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए गए हैं. उसके गले में चिप के साथ कैमरा भी लगाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उपकरणों की जांच की जा रही है.