ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / शव लेकर दिल्ली से मोतिहारी आ रही एम्बुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की...

शव लेकर दिल्ली से मोतिहारी आ रही एम्बुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की दर्दनाक मौत

18-Sep-2021 08:16 PM

DESK: दिल्ली से मोतिहारी आ रही एम्बुलेंस यूपी में खड़ी एक ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में एम्बुलेंस सवार दो लोगों की मौत हो गयी। एम्बुलेंस का ड्राइवर सहित 3 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें यूपी के बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है कि मोतिहारी निवासी सत्यम दिल्ली में रहकर काम करते थे। स्कूटी से जाने के क्रम में दिल्ली में ही एक ट्रक ने उन्हें रौंद डाला था। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। लाश को एम्बुलेंस से लेकर उसके परिजन मोतिहारी के लिए निकले थे। 


लेकिन तभी दिल्ली-गोरखपुर नेशनल हाईवे के संत कबीर नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ट्रक से एम्बुलेंस टकरा गई जिससे एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक  हादसे में एम्बुलेंस सवार दो की मौत हो गयी है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज यूपी के बस्ती स्थित जिला अस्पताल में जारी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।