मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
07-Dec-2024 10:59 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार के अंदर पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां पत्नी द्वारा दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने अपनी पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया। इतना ही दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसने पहली पत्नी की खूब पिटाई भी की, जिसमें उसे काफी चोट आई है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने टाउन थाना में FIR दर्ज करवाया है।
वहीं, घटना के बाद से आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी दोनों फरार बताए जा रहे है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, पीड़ित महिला को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना टाउन थाना क्षेत्र का है। यहां खैरा प्रखंड की रहने वाली है।
बताया जा रहा है कि साल 2016 में उसकी शादी टाउन थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच आरोपी ने बीते बुधवार (4 दिसंबर) को दूसरी महिला के साथ शादी कर ली। वहीं, गुरुवार को दूसरी पत्नी को विदा कर घर लेकर आया। जब पति के दूसरी शादी की जानकारी पहली पत्नी को चला तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी और उसकी दूसरी पत्नी ने पहले पीड़िता के साथ मारपीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया।
इधर, महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी ने बताया, ‘पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता ने पति और उसकी दूसरी पत्नी पर मारपीट करने, अन-नेचुरल वॉयलेंस और प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डालने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।