मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
27-Jan-2020 01:13 PM
PATNA : भड़काउ भाषण देने वाले शरजील इमाम पर बिहार की सियासत पर अब गरमाने लगी है। शरजील मामले को लेकर बिहार की सियासी पार्टियां आपस में ही उलझ गयी हैं। आरजेडी ने कहा है कि कानून का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए पर संविधान के साथ जो छेड़छाड़ हो रहा है जिससे परेशान होकर लोग कानून हाथ में ले रहे हैं। वहीं जेडीयू ने कहा कि शरजील की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। जो भी कानून का पालन नहीं करेगा उसपर कार्रवाई होगी।
आरजेडी नेता भाई वीरेन्द्र ने कहा कि कानून का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई होना चाहिए। हम कानून हाथ में लेने वालों का विरोध करते हैं। उन्होनें कहा कि लेकिन सरकार में बैठे लोग ही कानून का पालन नहीं कर रहे हैं।संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। लोग ऊबकर कानून को हाथ में ले रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार उन्होनें हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। बिहार विधानसभा की बैठक बुलाकर CAA का विरोध करें। नीतीश दंगाईयों के साथ मिले हुए हैं।
वहीं इस पूरे मसले पर जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री और अशोक चौधरी ने कहा कि जो भी कानून का पालन नहीं करेगा उसपर कार्रवाई होगी। पुलिस शरजील की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। उन्होनें कहा कि शरजील को लेकर बिहार का प्रशासनिक-पुलिस महकमा भी सतर्क है। बिहार में अगर वो छिपा होगा तो वह बच नहीं सकेगा। उन्होनें कहा कि भावनाओं को भड़काने वाले राष्ट्रहित का नहीं सोचते।