ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / स्कूल को ही बना दिया मयखाना: नशेड़ी टीचर ने महिला प्रिंसिपल के सामने...

स्कूल को ही बना दिया मयखाना: नशेड़ी टीचर ने महिला प्रिंसिपल के सामने झलकाए जाम, बोला- जाओ कलेक्टर को बोल दो; वीडियो वायरल

29-Feb-2024 05:53 PM

By First Bihar

DESK: शराब के आदि हो चुके लोग अक्सर अपनी हरकतों से सभ्य समाज को शर्मिंदा होने पर विवश कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के विलासपुर से सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने सरकारी स्कूल के दफ्तर को ही मयखाना बना दिया। नशेड़ी सहायक शिक्षक महिला प्रिंसिपल के सामने ही खुलेआम शराब पिता नजर आया है। स्कूल के कार्यालय में शराब पी रहे दारूबाज शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बिलासपुर जिले का मस्तूरी विकासखंड के मचहा प्राथमिक स्कूल का बताया जा रहा है। दारूबाज टीचर संतोष कुमार सहायक शिक्षक के रूप में तैनात है। ग्रामीणों का कहना है कि वह हर दिन स्कूल में शराब पीकर आता है और जहां मन करता है वहीं शराब की बोतल खोलकर बैठ जाता है। 






वायरल वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे शिक्षक प्रिंसिपल के दफ्तर में बैठकर पैग लगा रहा है। शराबी टीचर प्रिंसिपल की कुर्सी के सामने बैठा हुआ है और टेबल पर शराब की बोतल रखता है और चखना के लिए नमकीन भी टेबल पर रखता है। इसके बाद शराब और पानी मिलाकर पैग लगाने लगता है। जब महिला प्रिंसिपल ने इसका विरोध किया तो शराबी शिक्षक कहता है कि वह कलेक्टर, डीईओ, बीईओ किसी से नहीं डरता है, सब से निपट लेगा। 


वह कहता है कि बहुत टेंशन है इसलिए शराब पी रहे हैं.. शराब पीना मेरी मर्जी है.. जाओ कलेक्टर को जाकर बोल दो। सोशल मीडिया पर शराबी शिक्षक का वीडियो के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है और आरोपी टीचर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।