BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
17-Jan-2021 04:33 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद शराब का अवैध कारोबार करने वाले जबरदस्त पैसे कमा रहे हैं. राज्य में शराब माफिया ने डिलीवरी का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया है और इसके जरिए हर दिन लाखों की कमाई कर रहे हैं. पटना से जो ताजा मामला सामने आया है उससे जानकर आप भी चौंक जाएंगे 28 साल के एक एमबीए ग्रैजुएट ने शराब के अवैध कारोबार में एंट्री मारी और हर दिन वह 900000 तक की कमाई करने लगा. शराब के कारोबार से उसने लग्जरी कार और स्पोर्ट्स बाइक तक खरीदी यह अलग बात है कि पुलिस ने उसके नेटवर्क को पकड़ा और अब वह सलाखों के पीछे है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 28 वर्षीय अतुल सिंह शराब तस्करी के धंधे की बदौलत लग्जरी कार और 8 लाख रुपए की कीमत से अधिक के स्पोर्ट्स बाइक से चलता था. उसके पास से दो आईफोन भी बरामद हुआ है. गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को राजधानी पटना की पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने उसे महात्मा बुद्ध नगर से गिरफ्तार किया. उसके किराये के मकान से 21 लाख की शराब बरामद हुई है.
पत्रकार नगर के थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि अतुल के पास से पुलिस को एक डायरी मिली है, जिससे पता चलता है कि वह अवैध शराब की तस्करी से रोज 9 लाख रुपए कमा रहा था. पुलिस ने उसके बैंक पासबुक और पैसे के लेन देन वाले अन्य दस्तावेजों को बरामद कर लिया है. पूछताछ में पता चला है कि अतुल सिंह पटना ग्रामीण के अलावलपुर का रहने वाला है. एक कस्टमर्स के पास डिलीवरी करने के बदले वह उन्हें 500 रुपए कमीशन देता था.करीब 30-40 युवाओं को अतुल ने अपने इस धंधे में शामिल कर रखा था.