ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

जहरीली शराब कांड के लिए राज्य के IAS अधिकारी जिम्मेदार, HAM का सबसे बड़ा आरोप

जहरीली शराब कांड के लिए राज्य के IAS अधिकारी जिम्मेदार, HAM का सबसे बड़ा आरोप

05-Nov-2021 03:32 PM

PATNA : बिहार में जहरीली शराब कांड को लेकर सियासत उबाल पर है। ऐसे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बड़ा आरोप लगाते हुए नीतीश सरकार की ही मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी ने आरोप लगाया है कि बिहार में शराब के अवैध कारोबार और जहरीली शराब कांड के लिए आईएएस अधिकारी जिम्मेदार हैं। हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बयान जारी करते हुए राज्य के एक आईएएस अधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। 


दानिश रिजवान ने आईएएस अधिकारी के ऊपर आरोप लगाते हुए व्यक्तिगत तौर पर उनके नाम का उल्लेख किया है। दानिश रिजवान ने कहा है कि राज्य के अंदर ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जो शराब माफिया के साथ मिलकर खेल खेल रहे हैं राज्य के कई जिलों में जो जहरीली शराब कांड हुए हैं, उसके पीछे ऐसे आईएएस अधिकारी की बड़ी भूमिका है। इतना ही नहीं हम प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस आईएएस अधिकारी के खिलाफ एक्शन के लिए लिखा हुआ है। यह अलग बात है कि मुख्यमंत्री ने अब तक उस आईएएस अधिकारी के ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया है।


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जहरीली शराब कांड को लेकर विपक्ष पर आक्रामक रही है। हालांकि आईएएस अधिकारी के ऊपर आरोप लगाकर हम ने कहीं न कहीं सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर वाकई हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से किसी अधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई तो उस पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। दानिश रिजवान ने कहा है कि जिस आईएएस अधिकारी की शराब माफिया से संलिप्तता है वह भोजपुर में डीएम रह चुके हैं। इतना ही नहीं आरजेडी के नेताओं से उनके कनेक्शन भी रहे हैं। हम प्रवक्ता ने मांग की है कि नीतीश सरकार बिना देरी किए ऐसे अधिकारी को बर्खास्त करे।