Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
10-May-2022 01:02 PM
PATNA: खबर पटना से आ रही है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक स्टाफ और पटना नगर निगम के ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को नशे के हालत में गिरफ्तार किया है। दोनों कहीं देर रात पार्टी कर अपने घर लौट रहे थे। दोनों अपने-अपने बाइक से जा रहे थें। पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने 90 फीट से आते हुए दोनों को पकड़ा है।
थानेदार मनोरंजन भारती के मुताबिक, बैंक कर्मी का नाम मुकेश कुमार है। इसकी पोस्टिंग समस्तीपुर जिले में SBI ब्रांच में है। वहीं, पटना में इंदिरा नगर रोड नंबर 5 में उसका घर है। गिरफ्तार अन्य ठेकेदार का नाम गणेश राय है। जो समस्तीपुर का रहने वाला है। लेकिन पटना में रहकर वह नगर निगम की ठेकेदारी करता है। ये दोनों किसी समारोह से शराब पार्टी करके वापस लौट रहे थे।
इन दोनों के अलावा शराब पार्टी कर अलग जगह से लौट रहे 24 साल के अविनाश कुमार, 30 वर्षी अजय कुमार, 26 वर्षी सनोज शर्मा, 32 वर्षी के अवनीश कुमार और 35 वर्षी के सुरेश साव को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 4 स्टूडेंट्स हैं। गिरफ्तार हुए सभी लोगो का ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया। इसमें सभी के शराब पीने की पुष्टि की गई है। जिसके बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।