ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / शराब के लिए रद्दी में बेच दी सरकारी फाइलें, गायब हुए सालों पुराने...

शराब के लिए रद्दी में बेच दी सरकारी फाइलें, गायब हुए सालों पुराने रिकॉर्ड, विभाग में मचा हड़कंप

24-Sep-2023 05:57 PM

By First Bihar

DESK: हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है। यहां एक सफाईकर्मी को शराब की ऐसी लत लगी कि उसने शराब के लिए जरूरी फाइलों को रद्दी में बेच डाला। समाज कल्याण विभाग के सफाईकर्मी की इस करतूत के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है।


दरअसल, कानपुर के विकास भवन में समाज कल्याण विभाग में तैनात सफाईकर्मी मोहन को शराब की बुरी लत लग गई थी। शराब के लिए पैसे जुटाने के चक्कर में मोहन ने एक दिन विभाग में पड़ी जरूरी फाइलों को कबाड़ी वाले से बेच दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब विभाग के एक कर्मचारी ने मोहन नाम के सफाईकर्मी को फाइलों को बोरे में भरते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में जो जानकारी सामने आई उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।


आरोपी सफाईकर्मी मोहन ने बताया कि वह सरकारी फाइलों को शराब पीने के लिए कबाड़ में बेच देता था। बाद में विभाग के कर्मी उस कबाड़ी वाले की दुकान पर पहुंचे, जिसके बाद मोहन ने फाइलों को बेच दिया था। कबाड़ी की दुकान से कई फाइलें और उनके बंडल मिले। इस दौरान आरोपी सफाईकर्मी अधिकारियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने आरोपी सफाई कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए उसे काम से हटा दिया है।