ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

शराब कारोबारी के घर छापेमारी हुई तो पानी टंकी में फेंक दिये 8 करोड़ रुपये, हेयर ड्रायर और आयरन से नोट सुखाकर हुई गिनती

शराब कारोबारी के घर छापेमारी हुई तो पानी टंकी में फेंक दिये 8 करोड़ रुपये, हेयर ड्रायर और आयरन से नोट सुखाकर हुई गिनती

09-Jan-2022 10:34 AM

DESK: एक शराब कारोबारी के घर जब रेड हुई तो घर में पड़े अकूत कैश को छिपाने के लिए उसने नायाब तरीका अपनाया. शराब कारोबारी ने 8 करोड रूपये से ज्यादा के नोट को पानी की टंकी में फेंक दिया. हालांकि अधिकारियों को इसकी भनक लग गयी. पानी की टंकी से नोट निकाले गये, फिर उन्हें हेयर ड्रायर और आयरन से प्रेस कर सुखाया गया और तब गिनती की गयी.


मध्य प्रदेश में हुआ वाकया


ये वाकया मध्य प्रदेश के दमोह का है. दमोह में होटल, शराब और ट्रांसपोर्ट के बड़े कारोबारी राय फैमिली के 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने रेड डाली थी. दो दिन पहले डाली गयी रेड 42 घंटे तक चलती रही. 42 घंटे चली छापेमारी में 8 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए हैं. इसके अलावा सोने के 3 किलो जेवर, हीरे, हथियार और करोडों के लेन-देन के कागजात मिले हैं. आय़कर विभाग को राय फैमिली के घर से मिले नोट को गिनने के लिए बैंक से मंगवा कर नोट गिनने की पांच मशीनों को लगाना पड़ा. 


पानी में फेंक दिये 8 करोड रूपये 


आयकर विभाग के सूत्र बता रहे हैं कि जैसे ही राय परिवार को अपने घर पर हुआ आयकर की रेड का पता चला उन्होंने घर में पड़े नोटों को बैग में भरकर पानी की टंकी में डाल दिए थे. लेकिन इसकी खबर आयकर विभाग की टीम को लग गयी. लिहाजा पानी की टंकी से नोट के बैग को निकाला गया. सारे नोट भीग गये थे जिन्हें गिनना संभव नहीं था. ऐसे में हेयर ड्रायर और आयरन से प्रेस कर कई घंटों तक नोट को सुखाया गया. आयकर विभाग के साथ साथ बैंक के कर्मचारियों को बुलाकर गीले नोटों को सुखाने के काम में लगाया गया. 



दमोह के बड़े कारोबारी राय परिवार के घर पर अहले सुबह करीब 5 बजे 40 गाड़ियों में 100 से ज्यादा आयकर अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने छापेमारी की थी. इस परिवार के शंकर राय, कमल राय, संजय राय और राजू राय के मकान सहित अन्य स्थानों पर छापामार कार्रवाई शुरू की गयी थी. राय परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, टीम उनके घर के अंदर जा चुकी थी. पहले दिन की रेड में ही करीब साढ़े छह करोड़ कैश मिला गया था. दूसरे दिन फिर डेढ़ करोड रूपया कैश मिला. रेड में मिले नोटों में से ज्यादातर 2 हजार के नोट थे. 



कैश जलाया गया


जिस सुबह रेड की कार्रवाई हुई उसी समय आयकर विभाग की टीम को राय चौराहे पर रहने वाले कमल राय के घर में कुछ जलने की स्मेल आई. आयकर अधिकारियों ने कहा कि कुछ कागज जलाए जा रहे हैं. उन्हें यह संदेह हुआ कि नोटों को जलाया जा रहा है. इसके बाद इनकम टैक्स की टीम ने स्थानीय पुलिस से मदद मांगा. परिवार के लोगों को कहा गया कि अगर उन्होंने ऐसी कोई हरकत की तो उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जायेगी.