बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ
26-Sep-2022 02:15 PM
SIWAN : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके पड़ोसी राज्यों से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बिहार पहुंच रही है। हर दिन भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी जा रही है। इसी बीच सीवान से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां लोगों ने एक कार से शराब की जमकर लूट की है। लोगों में शराब लूटने की ऐसी होड़ मची की मिनटों में ही पूरी कार खाली हो गई। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मझौली रोड़ की है।
दरअसल, यूपी की सीमा से सटे होने के कारण मैरवा थाना क्षेत्र धड़ल्ले से शराब की तस्करी होती है। तस्कर बड़े ही आराम से यूपी से शराब की खेप लेकर बिहार में प्रवेश कर जाते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को मैरवा थाना क्षेत्र के मझौली रोड के रास्ते कार सवार तस्कर यूपी से शराब की खेप लेकर बिहार की सीमा में घुसे थे। इसी दौरान मैरवा पुलिस ने तस्करों की कार को रोका लेकिन तस्कर तेजी से भागने लगे।
बीच रास्ते में तस्कर कार को छोड़कर मौके से फरार हो गये। तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस उनकी पीछा कर रही थी। इसी बीच खुली कार में शराब की खेप देख लोग शराब की लूट करने लगे। जिसके हाथ जितनी शराब की बोतले लगीं वह लेकर फरार हो गया। इसी दौरान पुलिस को शराब लूट की सूचना मिली। जैसे ही पुलिस शराब लदी कार के पास पहुंची, शराब लूट रहे लोग भी मौके से फरार हो गए। शराब लूट का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।