बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Jan-2020 12:56 PM
JAIPUR: फेसबुक पर बढ़ती लोकप्रियता की कीमत एक महिला को जान देकर चुकानी पड़ी. अपनी पत्नी की बढ़ती लोकप्रियता से नाराज पति ने साजिश के तहत पत्नी की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की नियत से सिर को कुचल दिया.
मामला जयपुर के आमेर थाना इलाके की है, जहां पुलिस ने दिल्ली हाई-वे स्थित माता के मंदिर के पास सड़क किनारे महिला का खून से सना शव बरामद किया था. पास में ही महिला की स्कूटी और हेलमेट भी खून से सना मिला था. स्कूटी के आधार पर महिला की पहचान हुई थी. शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शव की पहचान जयसिंहपुरा खोर निवासी नैना उर्फ रेशमा मंगलानी के तौर पर हुई है. रेशमा की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के इरादे से सिर को पत्थर से कुचल दिया था. पहचान होने के बाज रेशमा के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था. परिजनों ने बताया कि दो साल पहले ही दोनों ने गाजियाबाद में जाकर आर्य समाज में शादी की थी और फिर निकाह किया था. दोनों का 3 महीने का बेटा भी है.
पुलिस के मुताबिक अयाज अपनी पत्नी पर शक करता था. फेसबुक पर बढ़ती उसकी लोकप्रियता को देख बह परेशान रहता था. बार-बार मना करने के बाद भी रेशमा ने मोबाइल यूज करना कम नहीं किया तो उसने प्लान के तहत उसकी हत्या कर दी. रेशमा सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती थी. उसके फॉलोअर्स भी काफी संख्या में बढ़ रहे थे. इससे परेशान होकर अयाज ने उसकी हत्या कर दी.