ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / शाहनवाज ने कहा-देश की जनता ने साबित कर दिया है कि चौकीदार प्योर...

शाहनवाज ने कहा-देश की जनता ने साबित कर दिया है कि चौकीदार प्योर हैं, कल कांग्रेस के खिलाफ BJP करेगी प्रदर्शन

15-Nov-2019 04:10 PM

By Rahul Singh

PATNA: बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश की जनता ने साबित कर दिया है कि चौकीदार प्योर है. बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ शनिवार को सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी. 

चौकीदार चोर है के मुद्दे पर कांग्रेस देश से माफी मांगे

शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ पटना के कारगिल चौक पर शनिवार को दोपहर ढाई बजे प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा. जिसमें सभी बीजेपी के नेता मौजूद रहेंगे. शाहनवाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 303 सीट देकर देश की जनता ने कांग्रेस को करारा जबाव दिया है. राफेल डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. इसके बावजूद राहुल गांधी और कांग्रेस से बाज नहीं आ रहे है. देश की जनता ने यह साबित कर दिया है कि देश के चौकीदार प्योर है. 


नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

शाहनवाज ने कहा कि जिस प्रकार से सुबह सूरज का निकलना तय होता है ठीक उसी प्रकार से बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे. नीतीश कुमार की इमेज विकास पुरुष की है. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हम जीत का जश्न हवाई जहाज में नहीं बल्कि जनता के बीच मनाएंगे.