ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

श्मशान घाट में छत गिरने से 5 लोगों की मौत, 50 लोग घायल

03-Jan-2021 02:51 PM

DESK : दिल्ली से सटे गाजियाबाद से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां श्मशान घाट में छत धंसने से 5 लोगों की मौत हो गई है. घटना गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके की है जहां श्मशान घाट के छत के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है. वहीं इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है. वहीं 50 लोगों के घायल होने की खबर है. मृतकों में तीन लोगों की पहचान की गई है. जिनके नाम योगेंद्र, बंटी और ओंकार थे. ये संगम विहार और मुरादनगर के रहने वाले थे. 


आपको बता दें कि फ़िलहाल मौके पर गाजियाबाद पुलिस और NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि श्मशान घाट पर 100 से अधिक लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे. सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से लोग बचने के लिए छत के नीचे थे, तभी श्मशान घाट की छत धंस गई और कई लोग उसके नीचे दब गए.


इस हादसे में फिलहाल 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और रेस्क्यू टीम अपने काम में जुटी हुई है. राहत बचाव कार्य किया जा रहा है. गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक 17-18 लोगों को मलबे से निकाला गया है और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है.