क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
02-Jun-2020 07:46 AM
DESK: मुजफ्फरपुर स्टेशन पर मृत मां के जगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक मासूम बच्चा अपनी मां को जगाता है. अब उस बच्चे की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान भी आगे आए है. उन्होंने आर्थिक मदद की पेशकश की है. शाहरूख खान की मीर फाउंडेशन ने इसको लेकर उसके परिवार से संपर्क किया है.
परिवार खोने का दर्द मैं जानता हूं
शाहरूख ने लिखा कि हम सभी प्रार्थना करते हैं कि ये बच्चा अपनी मां को खोने के बाद जीवन जीने की ताकत ढूंढ लेगा. मैं समझ सकता हूं कि अपने पेरेंट को खोने की फीलिंग कैसी होती है. हमारा प्यार और समर्थन तुम्हारे लिए है बेटा. हालांकि किस तरह और कितने पैसे की मदद की यह स्पष्ट नहीं है.
तेजस्वी यादव ने दिया था पांच लाख रुपए
तेजस्वी यादव ने भी कटिहार के मृतक अरबिना खातून के परिजनों से बात किया था. इसके अलावे परिवार और बच्चे की देखरेख के लिए तेजस्वी यादव ने पांच लाख रपए दिया था. इसके अलावे परिजन को उसके गृह जिला ने नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था.
मुजफ्फरपुर स्टेशन का वीडियो हुआ था वायरल
कुछ दिन पहले ही मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक मृत महिला और उसके मासूम बच्चे का वीडियो वायरल हो गया हुआ था. एक मृत महिला लेटी हुई थी उनके शव को जिस चादर से ढका हुआ था उससे उनका एक बच्चा खेल रहा था. कपन के चादर को वह बार-बार खिंचकर अपनी मां को जगाने का कोशिश कर रहा था. अरबिना पति के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आई थी. इस दौरान तबीयत खराब होने के कारण स्टेशन पर ही मौत हो गई थी. इसको लेकर राजनीति भी खूब हुई थी.