ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / चिता पर शहीद भाई को बहन ने दुपट्टे फाड़कर बांधी राखी, 10 साल...

चिता पर शहीद भाई को बहन ने दुपट्टे फाड़कर बांधी राखी, 10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

11-Feb-2020 03:27 PM

DELHI : शहीद के अंतिम संस्कार के दौरान उस वक्त वहां सभी लोगों की आंखे नम हो गई जब उसकी बहन ने अंतिम बार राखी बांधी. शहीद की बहन ने रोते हुए अपना दुपट्टे को फाड़ा और भाई के कलाई पर अंतिम बार राखी बांधी. इसके बाद शहीद के दस साल के बेटे ने उसे मुखाग्नी दी. 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान गोलीबारी में राजस्थान के लाल राजीव सिंह शहीद हो गए. सोमवार का उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव जयपुर के लुहाकना खुर्द पहुंचा. जहां हजारों की संख्या में लोगों ने शहीद राजीव अमर रहे के नारे लगाए. शहीद की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने उमड़े.

शहीद राजीव का राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. पिता को मुखाग्नि देने के बाद शहीद के 10 साल के बेटे अधिराज सिंह ने कहा कि मेरे पिता को मारने वाले पाकिस्तान को सेना में भर्ती होकर सबक सिखाऊंगा.  इस दौरान बहन सीमा ने अपने शहीद भाई की कलाई पर राखी बांधने की इच्छा जताई और फिर अपने दुपट्टे को फाड़कर शहीद भाई की कलाई पर राखी बांधी.