ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

शाहीन बाग में धारा 144 लागू, इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

01-Mar-2020 10:53 AM

DELHI : राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में धारा 144 लगा दी गई है. इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबल को तैनात किया गया है. प्रदर्शन स्थल की ओर आने वाली सड़कों पर भी निगरानी पुलिस रख रही है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि यहां किसी भी तरह का प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी. 


शाहीन बाग में 15 दिसंबर से नागरिकता कानून के विरोध में लोग धरने पर बैठे हैं. इस वजह से पिछले ढाई महीने से दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली कालिंदी कुंज रोड बंद है. धरने पर महिलाएं बैठी हैं और नागरिकता कानून को हटाने की मांग कर रही हैं. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनस्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है. प्रदर्शनस्थल के पास धीरे-धीरे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. पुलिस सब पर कड़ी नजर रख रही है.



प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने या इसमें मुसलमानों को शामिल करने की मांग पर अड़े हुए हैं. इस प्रदर्शन की वजह से तीन राज्य दिल्ली, हरियाणा और यूपी सीधे-सीधे प्रभावित हो रहे हैं. संयुक्त कमिश्नर डीसी श्रीवास्तव भी शाहीनबाग में मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. हमारा मकसद कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की अप्रत्याशित घटना को रोकना है. दरअसल पुलिस ने यह फैसला ऐतिहातन लिया है.