मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
05-Sep-2022 05:42 PM
PATNA : बिहार के लेनिन कहे जाने वाले अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने पार्टी के प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान एवं अन्य साथियों के साथ पटना में जगदेव पथ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत को बेकार नहीं जाने देने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद ने कहा था कि 100 में 90 शोषित भाग हमारा है, इसलिए प्रशासन में भी 90 भाग हमारा होना चाहिए। यह बाबा साहब के विचारों से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि हम उनकी बातों को बिहार में स्थापित करने और शासन–प्रशासन में 90 भाग हमें हर दृष्टिकोण से चाहिए। बिहार नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षा से नहीं, जगदेव बाबू के विचारों से चलेगी। इसके लिए हम लोगों ने कमर कस लिया है।
अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घोर सामंतवादी और मनुवादी बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, जगदेव बाबू के विचार धारा के नहीं है। इसलिए उनकी चर्चा करना बेमानी है। नीतीश कहीं भी चले जाएं उनको चैन नहीं मिलने वाला है। नीतीश कुमार को अब सत्ता से बाहर होना ही हैं। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर कहा कि नीतीश कुमार से बिहार तो संभला नहीं, केंद्र क्या संभालेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग उनके इस सपने को कभी पूरा नहीं होने देंगे।