ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / शाह के बिहार दौरे पर सियासत तेज़, BJP बोली- किसी में दम है...

शाह के बिहार दौरे पर सियासत तेज़, BJP बोली- किसी में दम है तो रोक के दिखा दे

09-Sep-2022 12:50 PM

PATNA : बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रही है। इसी बीच अब पार्टी के विधायक हरी भूषण ठाकुर बकौल ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कह दिया है कि अपनी कुर्सी बचाने की लालच में नीतीश कुमार कुछ भी करने को तैयार हैं। अब उनके अंदर कोई निति और सिद्धांत नहीं बचा है।




विधायक हरी भूषण ठाकुर बकौल ने कहा कि नीतीश कुमार से पूछिए कि आखिर किशनगंज, अररिया और अन्य सीमावर्ती जिलों में प्रजनन दर सबसे ज्यादा क्यों है। मेरे बारे में कहा जाता है कि मैं हिंदू-मुस्लिम करता हूं। मैं तो चाहता हूं कि आयोग बैठाया जाए।  इस तरह जहां 60 परसेंट 70 परसेंट मुस्लिम की आबादी हो गई है, वहां के हिंदू कैसे रहते हैं। चाहे पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो या महादलित हैं, उन्हें जीने का अधिकार नहीं है। नीतीश कुमार के बोलने का कोई मतलब नहीं है। आज कुछ बोलते हैं और कल कुछ बोलते हैं। वे एक कंफ्यूज और हारे हुए नेता है। उन्होंने ये भी कहा कि जैसे ही पीएफआई पर छापा पड़ा, 10 दिन के अंदर ही उन्होंने सरकार बदल दिया। हरी भूषण ठाकुर ने कहा कि वह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।




हरी भूषण ठाकुर बचौल ने आगे कहा कि नीतीश कुमार केवल कुर्सी बचाने के लिए अलग-अलग तरकीब अपना रहे हैं। उनके अंदर कोई निति और सिद्धांत नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि वे केवल जाती के नाम पर वोट इकठ्ठा करने का काम करते हैं, लेकिन 2024 में जनता उन्हें मुहतोड़ जवाब जरूर देगी। हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि बिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं, इसीलिए कुछ नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। लेकिन किसी भी माय के लाल में दम नहीं है कि वे अमित शाह के कार्यक्रम को रोक देइ।