बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
13-Feb-2021 07:56 AM
PATNA : शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान भाई ने उसके प्रेमी के सिर में गोली मार दी. लेकिन प्रेमी की किस्मत अच्छी थी कि सिर में गोली लगने के बाद भी प्रेमी सही सलामत पुलिस थाने जा पहुंचा और पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी.
मामला राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना अंतर्गत नेहरू नगर मुसहरी की है. जहां राजीव नगर रोड नंबर -3 के रहने वाले अंजेश सिंह को ओम प्रकाश, मुनचुन राय और इलियास ने सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.
गोली लगने के बाद अंजेश पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पहले तो पुलिस को सिर में गोली लगने की बात पर शक हुआ पर लेकिन छानबीन में युवक के सिर पर गन पाउडर मिला. जिससे स्पष्ट हो गया कि उसके सिर में गोली लगी है. पुलिस ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज की जा रही है.
वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों ओम प्रकाश, मुनचुन राय और इलियास को गिरफ्तार कर लिया. तीनों के पास से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद की गई है. इस बारे में पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही ने बताया कि ओमप्रकाश की बहन के साथ अंजेश का प्रेम-प्रसंग चल रहा था. मामला का पता चलने के बाद ओमप्रकाश ने अंजेश को रोका लेकिन अंजेश नहीं माना तो उसे लेकर ओमप्रकाश ने उसे गोली मार दी. गोली उसके सिर में लगी और निकल गई. पीड़ित के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है.