अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
04-Jul-2023 02:22 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शादी समारोह में मुर्गा-भात खाने से 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गये। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। तबीयत बिगड़ने के बाद अलौली थाना क्षेत्र के लड़ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में कुछ लोगों को अलौली पीएचसी तो कुछ को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज जारी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लड़ही गांव में कुलेश्वर सदा की बेटी की शादी थी। शादी के इस खुशी के मौके पर बारातियों और गांव के लोगों के लिए मुर्गा भात बनाया गया था। बारात देर रात लगी जिसके बाद लड़के पक्ष के लोगों को मुर्गा भात खिलाया गया। जिसके बाद अहले सुबह गांव वालों को खाना खिलाया गया था।
खाना खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी और पेट दर्द होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। तबीयत बिगड़ने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं जिनमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
बीमार सभी लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। लोग ऐसी आशंका जता रहे हैं कि बासी खाना खाने से सभी की तबीयत बिगड़ी है। क्योंकि खाना खाने के बाद ही उल्टी होने लगी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।