ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / news / शादी की सालगिरह पर पत्नी को मौत की नींद सुलाया, आरोपी पति गिरफ्तार

शादी की सालगिरह पर पत्नी को मौत की नींद सुलाया, आरोपी पति गिरफ्तार

04-Jul-2021 03:49 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: दहेज हत्या को लेकर सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। बावजूद इसके दहेजलोभी आज भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ पैसों की लालच में हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया के सरसी थानाक्षेत्र के मसूरिया गांव का है। जहां ससुराल में विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका के परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जबकि ससुरालवाले अब भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


मृतका की पहचान जुली देवी के रूप में हुई है। जिसकी शादी 2017 में मसूरिया गांव निवासी दीपक मेहता से हुई थी। बड़े ही धूमधाम के साथ दोनों की शादी हुई। शादी के कुछ  दिनों तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद पति और ससुरालवालों के द्वारा और दहेज की मांग की जाने लगी।


दहेज की मांग पूरा नहीं होता देख ससुरालवाले और पति विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। अक्सर इसे लेकर विवाहिता की पिटाई की जाती थी। दहेज की मांग को लेकर पति भी  दबाव बनाने लगा। लोग इतने गिर चुके थे कि कई बार तो जुली की मौत की झुठी खबर देकर परिजनों को बुलाया गया। बेटी की मौत की खबर सुनकर जब परिजन उसके ससुराल पहुंचते थे तब जुली जीवित मिलती थी। जिसके बाद ससुरालवाले जुली के परिजनों से दहेज की मांग करते थे और मांग पूरा नहीं करने पर उनके सामने ही उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देते थे।   


इस तरह झूठी खबर देकर ससुरालवालों के द्वारा परेशान किया जाता था। आज फिर जब परिजनों को इस घटना की सूचना मिली तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्हें लग रहा था शायद पहले की तरह इस बार फिर उन्हें झूठी खबर दी जा रही है। लेकिन फिर भी बात बेटी की थी तो परिजनों से नहीं रहा गया। वे अपनी बेटी के ससुराल पहुंच गये। ससुराल पहुंचने के बाद जब बेटी की लाश को देखा तो परिजनों को होश उड़ गये। मानों पैर के नीचे से जमीन खिसक गयी हो।


बेटी की लाश को देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि आज उनकी बेटी की शादी की सालगिरह थी और आज ही दिन उसे मौत की नींद सुला दिया गया। परिजनों ने बताया कि गले पर मिले निशान से ऐसा प्रतीत होता है कि गले में फंदा लगाकर हत्या की गयी है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति और ससुरालवालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ससुरालवालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्सा नहीं जाएगा।