समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
05-Jul-2024 01:23 PM
By First Bihar
DESK: शादी के दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों ने ऐसी हरकत कर दी कि काजी साहब नाराज हो गए और निकाह कराने से इनकार कर दिया। दूल्हा पक्ष के लोगों के रवैये से लड़की के घर वाले भी खासे नाराज हुए और मामला थाने में पहुंच गया। थाने में घंटो बवाल हुआ, दोनों पक्ष के बीच समझौते की पुलिस ने लाख कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष के लोग अपनी बातों पर अड़े रहे और आखिरकार शादी टूट गई। दूल्हे को बिना दुल्हन लिए ही वापस लौटना पड़ा।
दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का है, जहां बख्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव में बारात आई थी। बारात के दौरान लड़के वाले डीजे बजाकर उसकी धुन पर नाच रहे थे। लड़की वालों ने लड़के वालों से डीजे बंद करने के लिए कहा लेकर वह नहीं मानें। जिसके बाद लड़की के घर वाले और निकाह कराने आए मौलवी साहब नाराज हो गए और मौलवी ने निकाह कराने से मना कर दिया।
इसके बाद बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बीच मौलवी बिना शादी कराए ही वहां से लौट गए। इसी दौरान किसी ने मारपीट की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के कुछ लोगों को उठाकर अपने साथ थाने ले गई। काफी देर तक थाने में पंचायती होती रही और आखिरकार लड़की वालों ने शादी करने से मना कर दिया। बाद में दूल्हा और बाराती बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए।