ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / शादी के बंधन में बंधे भोजपुरी 'लुलिया' और यश मिश्रा, हाल ही में...

शादी के बंधन में बंधे भोजपुरी 'लुलिया' और यश मिश्रा, हाल ही में हुई थी सगाई

03-May-2022 11:52 AM

DESK: भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा ने दूसरी बार शादी रचा ली है। इस बार वह लुलिया यानी अभिनेत्री निधि झा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने मुंबई में हिंदू रिवाज के साथ शादी की है। बता दें कि बीते महीने यश और निध‍ि ने सगाई की थी। यश के साथ अपने रिश्ते को लेकर न‍िधि ने पहले ही इशारा दे दिया था। इसके बाद इंस्‍टाग्राम के ज़रिये दोनों के अफेयर की जानकारी दी गई थी। 


यश और निधि ने मुम्बई के एक प्राइवेट होटल में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी रचाई है। फिलहाल दोनों अपने परिवार के साथ मुंबई में ही हैं। बता दें कि दोनों की सगाई के बाद ही शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। बीते 29 अप्रैल को हल्दी सेरेमनी थी। इसके बाद 30 अप्रैल को मेहंदी की रस्म थी। 


यश दूसरी बाद शादी के बंधन में बंधे हैं और यह शादी काफी ख़ास रही। यश के पीआरओ सर्वेश कश्यप ने जानकारी दी कि यश और निधि की शादी में सगे संबंधी व फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्तों ने शिरकत की। शादी में यश ने शेरवानी पहनी थी। वहीं निधि ब्राइडल लहंगे में चमक रही थी। यह शादी मुम्बई के मीरा रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बारात गुजरात सज्जान से निकल कर मीरा रोड आई। 


यश की पहली शादी की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों का एक संतान भी है। हालांकि यह रिश्‍ता कम समय तक ही चल सका था। पिछले दिनों ही दोनों का तलाक हुआ था। अब यश और निधि शादी के बंधन में बंध चुके हैं।