Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
08-Jun-2023 04:47 PM
By First Bihar
PATNA: बॉयफ्रेंड की शादी फिक्स होने से नाराज एक युवती ने होटल के कमरे में बुलाकर अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक सीआरपीएफ का जवान है और छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनात है। घटना की जानकारी मिलते ही होटल पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ जवान को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है और आरोपी गर्लफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक्जीबिशन रोड स्थित एक होटल की है।
बताया जा रहा है कि मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली लड़की पटना में पिछले चार वर्षों से रहकर पढाई करती है। पिछले तीन साल से उसका सीआरपीएफ जवान से अफेयर चल रहा था। इसी बीच घरवालों ने जवान की शादी किसी दूसरी लड़की के तय कर दी। 23 जून को जवान की शादी होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही लड़की ने बड़ा कांड कर दिया। लड़की खुदकुशी की बात कर पीड़ित जवान को पटना बुलाया। जवान तीन जून के पटना पहुंचा और एक होटल में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा था।
लड़की के दबाव बनाने पर जवान ने बीते 5 जून को सिटी कोर्ट में उससे शादी रचा ली। शादी के बाद जब दोनों होटल पहुंचे तो युवती ने सीआरपीएफ जवान पर दबाव बनाया कि वह 23 जून को होने वाली शादी को तोड़ दे। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और युवती ने जवान के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद जवान चिल्लाता हुआ कमरे से बाहर निकला। होटल के स्टाफ ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।